{"_id":"56e9a98e4f1c1b10758b47c2","slug":"bullion-dealer-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लिए रवाना हुए सराफा व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लिए रवाना हुए सराफा व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मांगों को लेकर सराफा व्यापारियों की हड़ताल 15 वें दिन बुधवार को भी जारी रही। देर शाम सराफा व्यापारी 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए रवाना हो गए। हरदोई सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रा ने कहा कि 17 मार्च को दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में जो रणनीति बनाई जाएगी, उसका सब सराफा व्यवसायी अनुसरण करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि इन हालातों में समस्त व्यापारियों को एकता का परिचय देना होगा। रैली में जाने वालों में अनुज महेंद्रा, नीरज कपूर, राजीव रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, सुशील सोनी, सुधीर सोनी, रानू मेहरोत्रा, योगेश मेहरोत्रा, आदि रहे।
विज्ञापन
पिहानी संवाददाता के अनुसार, एक्साइज ड्यूटी के विरोध में कस्बे के सराफा व्यापारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन विधायक श्याम प्रकाश को दिया। विधायक बोले कि वह व्यापारियों के साथ हैं। ज्ञापन देने वालों में गौरव कपूर, ओम रस्तोगी, पंकज, सचिन, निर्मित, गोविंद, संदीप, धर्मेंद्र, मनोज व अंशू आदि रहे।
विज्ञापन