फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bulldozers run on 39 houses and huts on the orders of the court

Hardoi News: कोर्ट के आदेश पर 39 मकानों व झोपड़ियों पर चला बुलडोजर

Tue, 16 May 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on 39 houses and huts on the orders of the court
कुरसठ। नगर पंचायत कुरसठ में सोमवार को प्रशासन ने तालाब की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 39 मकानों व झोपड़ियों पर बुलडोजर चला है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कुरसठ के मोहल्ला जवाहर नगर में तालाब की जमीन पर बनाए गए भवनों को खाली कराने का आदेश पिछले दिनों हाईकोर्ट ने दिया था। इस पर एसडीएम बिलग्राम नारायन सिंह, सीओ सतेंद्र सिंह, इओ कुरसठ, माधौगंज, मल्लावां, सांडी थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर जेसीबी से 39 लोगों के तालाब की जमीन पर बने मकान, झोपड़ी, कारखाने गिरवा दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का प्लान तैयार किया गया था। पुलिस बल के न मिलने के कारण आगे टाला गया था। वहीं, इस कार्रवाई से लोगों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उजड़ गए गरीबों के आशियानें, चीखते चिल्लाते रहे मोहल्ले के लोग
मोहल्ले में जैसे ही जेसीबी चली वैसे ही मोहल्ले के लोग चीखते चिल्लाते दिखाई दिए। लोगों ने प्रशासन के समक्ष और समय देने की गुहार लगाई। इस पर अधिकारियों ने कहा कि मोहल्ले में मुनादी कराकर लोगों को अलर्ट भी किया जा चुका था। फिर भी अवैध अतिक्रमण नही हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed