{"_id":"c42db31838bf8980188a394e897e76af","slug":"buildings-adjacent-to-the-wires-was-not-displaced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमारतों से सटे तारों को नहीं किया विस्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमारतों से सटे तारों को नहीं किया विस्थापित
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 03 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की तमाम गली और मोहल्लों के अंदर इमारतों से सट
विज्ञापन
कर निकले बिजली के तारों को विस्थापित करने का प्रयास नहीं किया जा रहा।
इमारतों से सटे तारों से हादसों का डर हमेशा बना रहता है, जबकि बरसात के
समय यह आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है, पर इसके बाद भी जिले के जिम्मेदार
ध्यान नहीं दे रहे और लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
पावर कारपोरेशन का पूरा ध्यान राजस्व वसूली में लगा हुआ है, जबकि उपभोक्ता सुविधा के प्रति विभाग में कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। एक तो शहर में कई स्थानों पर बिना ग्रिल के ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनसे आए दिन हादसों का डर बना रहता है, पर विभाग के अफसर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
वहीं कई गली और मोहल्लों में बिजली के तार इमारतों से बिल्कुल सटकर निकले हैं, पर न तो तारों को कसा जा रहा और न ही विस्थापित किया जा रहा है। विभाग द्वारा एबीसी लाइनें तो बिछाई जा रहीं, पर कार्य इतनी धीमी गति से हो रहा कि तमाम मोहल्लों में अभी काम नहीं कराया गया है।
इससे उपभोक्ताओं को हादसे का डर तो लगा ही रहता है। कटिया से बिजली चोरी के मामलों पर भी लगाम नहीं लग रही है। शहर में कुछ स्थान तो ऐसे हैं, जहां बिजली के तार इतने ज्यादा लटक गए हैं कि उनको हाथ बढ़ाकर भी छुआ जा सकता है।
शहर के वैटगंज में इमारत से सटे हुए तार निकले हैं, वहीं वंशी नगर के मैदान तार ढीले होकर काफी हद तक लटक आए हैं, जिनसे हादसे का डर बना रहता है। हालांकि, उपभोक्ताओं ने इस बाबत एसडीओ सत्येंद्र पांडेय को सूचना भी दी, पर एबीसी लाइन बिछाने की ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई।