फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Budget pass, the growth of Sandi

बजट पास, सांडी का होगा विकास

Thu, 21 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 21 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Budget pass, the growth of Sandi
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सांडी। नगर पालिका बोर्ड का बजट बुधवार को नगर पालिका अधिनियम के विशेषाधिकार से पारित हो गया। इसकी एक कापी डीएम के माध्यम से मंडलायुक्त को भेजी गई है। बजट पास होने से नगर के विकास का पहिया अब घूमने लगेगा।

विज्ञापन


सांडी नगर पालिका में अध्यक्ष रितु गुप्ता और विरोधी गुट के सभासदों के बीच गतिरोध तीसरे बैठक में भी दूर नहीं हो पाया। अध्यक्ष ने बुधवार को तीसरी बार नगर पालिका बोर्ड की बजट बैठक बुलाई थी। इस बैठक में भी आठ निर्वाचित और दो नामित सभासद ही पहुंचे। विरोधी खेमे के 17 निर्वाचित और तीन मनोनीत सहित 20 सभासद बैठक में नहीं पहुंचे। इससे इस बैठक में भी कोरम पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


ईओ ने मौजूद सदस्यों के बीच सदन में बजट पेश किया। वर्ष 2017 में 62 करोड़ 97 लाख 71 हजार रुपये आय और 62 करोड़ 25 लाख रुपये विकास कार्यों में व्यय होने का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने किन-किन मदों से आय होगी और कहां-कहां पैसा खर्च किया जाएगा। इसका ब्योरा भी सुनाया। हालांकि बैठक में कोरम पूरा नहीं था किंतु नगर पालिका अधिनियम के विशेषाधिकार के तहत बजट पास हो गया। बजट की एक प्रति जलाधिकारी के माध्यम से मंडलायुक्त लखनऊ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है विशेषाधिकार
नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 88 (2) में ये प्रावधान है कि अगर दो बोर्ड बैठकें कोरम के अभाव में नहीं हो पाती हैं और तीसरी बैठक में भी दो तहाई सदस्य मौजूद नहीं होते हैं तो बजट पारित माना जाएगा।


श्मशान की बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी
नगर में एक करोड़ की लागत से श्मशान घाट बनाया गया है। तकनीकी विभाग के भौतिक सत्यापन में श्मशान घाट को मानके के अनुसार बताया गया था लेकिन विपक्षी सभासद काम अधूरा होने और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे। इस पर उपजिलाधिकारी व प्रभारी ईओ पीपी तिवारी और सीओ बलवंत सिंह ने श्मशानघाट का निरीक्षण किया। एसडीएम ने अध्यक्ष को श्मशानघाट की बाउंड्रीवाल बनवाने का निर्देश दिया। इसके लिए 50 लाख रुपये देने की बात भी कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed