{"_id":"572ce4bb4f1c1b61145cebc2","slug":"bsa-s-departure-brought-disaster-on-the-disabled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए की विदाई, विकलांगों पर आफत आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए की विदाई, विकलांगों पर आफत आई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 07 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
गांधी भवन में प्रथम तल पर लगे शिविर में सीढ़ी से उतरते विकलांग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरर्दोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के विदाई समारोह ने विकलांगों को परेशानी में डाल दिया। मात्र पैंतीस सौ रुपये में सिटी मजिस्ट्रेट ने विकलांग परीक्षण शिविर के लिए दो महीने पहले आवंटित गांधी भवन के नीचे का हाल विदाई समारोह के लिए आवंटित कर शिविर पहली मंजिल पर शिफ्ट करा दिया जबकि शिविर आयोजकों की शिकायत पर डीएम ने विकलांग शिविर के लिए नीचे का हाल ही देेने के आदेश दिए थे। शिविर में आए विकलांग घिसटते हुए जैसे तैसे सीढ़ियां चढ़कर ऊपर पहुंचे और नीचे उतरे।
विज्ञापन
एल्मिको कानपुर के सहयोग से जिला जन विकलांग विकास अधिकारी ने जनपद के विकलांगाें को उपकरण बांटने के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इसके लिए गांधी भवन के नीचे का हाल 26 अप्रैल को बुक करा लिया गया था। दो दिन पहले बीएसए बृजेश मिश्रा का तबादला हो गया। उनके विदाई समारोह के लिए शिक्षक नेताओं ने ऐन वक्त गांधी भवन के नीचे का हाल मांगा। मामला अधिकारियों और शिक्षक नेताओं का था, इसलिए दबाव में गांधी भवन के केयरटेकर मात्र 3500 रुपये के लिए नीचे का हाल विदाई समारोह के लिए दे दिया और विकलांग परीक्षण शिविर ऊपर के हाल में शिफ्ट कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर विकलांग कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक अकबर गाजी और एलिम्को से जुड़े लोग पहले एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता से मिले।
विज्ञापन
उन्होंने हाल अपने अधिकार क्षेत्र में न होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। इसके बाद आयोजक डीएम से मिले। डीएम ने विकलांग शिविर गांधी भवन के नीचे के हाल में ही आयोजित कराने के आदेश दिए, इसके बावजूद शिविर के लिए नीचे का हाथ नहीं दिया गया। चूंकि शिविर की तिथि पहले से तय थी और विकलांग पहुंच चुके थे। इसलिए आयोजकों को ऊपर के हाल में ही शिविर लगाना पड़ा। करीब दर्जन भर सीढ़ियां चढ़कर विकलांग जैसे तैसे ऊपर पहुंचे और फिर नीचे उतरे। इसमें कुछ विकलांगों का घुटना छिल गया तो कुछ की कोहनी।
विज्ञापन