फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BSA members against hot

बीएसए के खिलाफ सदस्य गरम

Sat, 16 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 16 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
BSA members against hot

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में शनिवार को सदस्यों ने

विज्ञापन
बीएसए पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए तख्तियां लेकर सदन में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सर्वसम्मति से बीएसए के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस दौरान नहर सफाई, नलकू प, पेयजल व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल ने अफ सरों को निर्देश दिए की वह विकास कार्यों को समय पर पूरा करें। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक मेें डीपीआरओ अरविंद कुमार सिंह से सदस्यों ने ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों तथा पंचायतों के पुनर्गठन परिसीमन के संबंध में चर्चा की।

अनुभागी मुख्य लिपिक (कर) मोहम्मद नसीम अली को प्रशासनिक अधिकारी के रिक्त पद पर विभागीय चयन समिति की 25 अप्रैल को हुई बैठक के निर्णयानुसार पदोन्नति करने की पुष्टि की गई। विकास कार्यों की कार्य योजना राज्यवित्त आयोग व 13वां/14वां वित्त आयोग की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 15-16 सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृ त की गई।

साथ ही कहा कि जिनके प्रस्ताव अभी तक नहीं आए हैं, वह प्रस्ताव तैयार कर जमा कराएं। अपर मुख्य अधिकारी के प्रयोगार्थ क्रय करने वाली बोलेरो गाड़ी पर व्यय होने वाली धनराशि का प्रस्ताव सर्वसम्म्ति से स्वीकृत हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत के सदस्य मुकेश अग्रवाल, कपिल गुप्ता, शरद सिंह, कुंवर सत्तेंद्र सिंह, मोहनीस सिंह, सालिकराम, सत्यप्रकाश, राजीव सिंह, अनुपम, विनीत मौर्या, ब्लाक प्रमुख उदयवीर सिंह, सीडीओ विजय गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed