फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BSA,hardoi news,council school,10 arp,left exam

10 ने छोड़ी तो 26 ने दी एआरपी की परीक्षा

Tue, 23 Feb 2021 04:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
BSA,hardoi news,council school,10 arp,left exam
फोटो-10-जीजीआईसी में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन में चयन को लेकर लिखित परीक्षा देते शिक्षक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले के परिषदीय स्कूलों में गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान कराने के लिए सहायक एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के रिक्त पदों के लिए मंगलवार को लिखित परीक्षा हुई। जिसमें 10 अनुपस्थित रहे, जबकि 26 आवेदक शिक्षकों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जिले के नगर क्षेत्र व 19 ब्लाकों में कुल 100 एआरपी का चयन होना है। वर्तमान में 56 लोग कार्यरत हैं, जबकि 44 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

इन रिक्त पदों को लेकर आवेदन लिए गए थे। जिसमें विभिन्न ब्लाकों से 36 ने आवेदन दिए। जिसमें मंगलवार को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार लिखित परीक्षा जीजीआईसी में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें 10 ने परीक्षा छोड़ दी, तो 26 शिक्षक परीक्षा में मौजूद रहे। परीक्षा जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार शुक्ला की देखरेख में हुई। स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य एसआरजी आशीष मिश्रा, प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा, शिक्षिका स्मिता ने परीक्षा के दौरान मौजूद रहे।
25 फरवरी को होगी माइक्रोटीचिंग
जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला ने बताया कि 25 फरवरी को माइक्रोटीचिंग जीजीआईसी में होगी। 26 को साक्षात्कार विकास भवन में होगा। एक मार्च को विकास भवन में ही काउंसलिंग होगी।

फिर रिक्त रह जाएंगे पद
इस बार भी लिखित परीक्षा से लेकर साक्षात्कार तक सभी परीक्षा देने वाले 26 शिक्षक चयनित भी हो गए, तब भी एआरपी के पद रिक्त रह जाएंगे। जिले में 44 रिक्त पद हैं, जबकि परीक्षा सिर्फ 26 ने ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed