{"_id":"5e56b94e8ebc3ef3c52fc7ad","slug":"bridge-construction-approval-in-katri-hardoi-news-knp547147487","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरी में पौने दो करोड़ रुपये से पुल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरी में पौने दो करोड़ रुपये से पुल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी
विज्ञापन
-चौधरीपुरवा गंगाधर मार्ग पर यहीं होगा पुल का निर्माण। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में गंगा किनारे बसे कटरी के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर छिबरामऊ तिराहा से चौधरीपुरवा होते हुए गंगाधर तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर तीस मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए एक करोड़ 75 लाख 64 हजार रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृत कर 70 लाख 26 हजार रुपये जारी भी कर दिए हैं। पुल का निर्माण होने से आठ से दस हजार लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
बिलग्राम तहसील क्षेत्र में कटरी का इलाका काफी पिछड़ा है। कटरी की सबसे बड़ी समस्या बारिश में गंगा में आने वाली बाढ़ है। इसके कारण आवागमन प्रभावित होता है और निचले इलाकों के सभी मार्ग पानी में डूब जाते हैं। ऐसी ही दशा छिबरामऊ तिराहे से गंगाधर तक जाने वाले मार्ग पर भी है। जलभराव के कारण गंगा स्नान के लिए जाने वाले लोगों को भी तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।
ग्रामीणों को भी परेशानी होती है। शासन ने छिबरामऊ तिराहे से चौधरीपुरवा होते हुए गंगाधर तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर तीस मीटर लंबा पुल और पहुंच मार्ग बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। चालू वित्तीय वर्ष में ही कार्य शुरू कराने के लिए धनराशि भी जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग के खंड दो के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि शासनादेश जारी हो गया है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक की सुनिए
बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि ये सही है कि कटरी का कुछ इलाका काफी पिछड़ा है, लेकिन लगातार विकास कार्य कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुल के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर बजट जारी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार भी जताया।
लोगों ने जताई खुशी
छिबरामऊ निवासी साहब लाल कहते हैं कि पुल न होने की वजह से आवागमन में परेशानी होती है। पुल का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी।
जफरपुर निवासी मटरू सिंह कहते हैं कि पुल का निर्माण कराना जरूरी था। इससे बरसात के दिनों में आवागमन में लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
मढ़िया निवासी राम कृष्ण का कहना है कि कटरी के इलाके में इस पुल का निर्माण होने से बड़ी समस्या हल हो जाएगी। बरसात में निचले इलाकों में पानी भरने के कारण आवागमन भी बंद हो जाता था।
छिबरामऊ निवासी प्रवीण सिंह ने बताया कि कटरी में कुछ समय से विकास हुआ है। पुल का निर्माण कराने से लगभग आठ से दस हजार लोगों को राहत मिलेगी। पुल का निर्माण जल्द शुरू कराना चाहिए।
इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
पुल के निर्माण से छिबरामऊ, कटरी छिबरामऊ, जफरपुर, सांपखेड़ा, मढ़िया, रमईपुरवा, सोनारीपुरवा, मोहनपुरवा आदि गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। कार्तिक पूर्णिमा में लगने वाले मेले में भी श्रद्धालु इस पुल से जा सकेंगे और लगभग तीन किलोमीटर का चक्कर बचेगा।