फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   breaker se uchli mahila ki maut

ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला की गिरकर मौत

Sun, 28 Jun 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
breaker se uchli mahila ki maut
प्रतापनगर। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर रविवार दोपहर स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से वृद्धा की गिरकर मौत हो गई। बाइक पर बैठे दो मासूम समेत चार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीमनगर-जलालपुर निवासी विनोद पुत्र श्यामलाल चार दिन पूर्व वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने माधौगंज के मढ़िया गांव स्थित ससुराल गया था। साथ में उसकी मां फूलमती (65) व पत्नी नन्ही (26), पुत्र विनय (2) और दो माह की पुत्री पम्मी भी थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रविवार दोपहर विनोद सभी को बाइक पर बैठाकर गांव जा रहा था। बेटे विनय को बाइक की टंकी पर बैठाए था। विनोद के पीछे उसकी पत्नी बेटी को गोद में लिए बैठी थी। सबसे पीछे उसकी मां बैठी थी। रास्ते में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर शाहपुर गांव के निकट स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से फूलमती सड़क पर गिर गई। जिससे सिर में चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि बाइक पर पांच लोग सवार होने से हादसा हुआ है। बाइक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed