{"_id":"abb81c4e5339369b9f8c020e98ac8f53","slug":"branch-of-vigilance-department-sought-to-encompass-mevaaraam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना दे मेवाराम मांगी सतर्कता की विभाग शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना दे मेवाराम मांगी सतर्कता की विभाग शाखा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटती जनता रही पुकार, अखिलेश भैया करो विचार...का
विज्ञापन
नारा देते हुए दो सूत्रीय मांगों को लेकर माधौगंज निवासी मेवाराम जनता ने
कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम
को सौंप कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट में धरना स्थल पर बैठे मेवाराम जनता ने कहा कि प्रदेश की जनता काफी समय से हर जगह ठगी जा रही है। सबसे ज्यादा त्रस्त जनता सरकारी विभागों में ही होती है। योजनाओं के नाम पर गरीबों को लगातार लूटा जा रहा, इसलिए सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करना जरूरी हो गया है।
मेवाराम ने कहा कि अपने धरने के माध्यम से सीएम से वह मांग करते हैं कि प्रदेश की जनता को बचाने को हर जिला मुख्यालय पर सतर्कता विभाग की शाखाएं खोली जाएं, जिनसे जनता को राहत मिल सके। उन्होंने दिल्ली की तरह ही प्रदेश में भी वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन व समाजवादी पेंशन सहित सभी पेंशनों को एक हजार रुपये महीना दिलाने की मांग की।
कहा कि महंगाई के चलते अब अल्प पेंशन में वृद्धों व विकलांगों सहित अन्य का माह नहीं कट पाता है, ऐसे में प्रदेश सरकार को पेंशन की राशि में बढ़ोतरी करनी चाहिए। इसके बाद दो सूत्रीय ज्ञापन सीएम को संबोधित डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस दौरान धरने में टीकाराम, रमा लड़ैते, रामराज आदि मौजूद थे।