फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Boyfriend Girlfriend commit suicide

अलीगढ़ः एक ही साड़ी से फंदा बनाकर प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान

Sun, 11 Jul 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend Girlfriend commit suicide
कस्बे के मोहल्ला सरायवली में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पुलिस को एक ही साड़ी से बने फंदे पर लटके मिले। बंद मकान से शवों की बदबू आने पर लोगों को जानकारी हुई। पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले दोनों ने आत्महत्या की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों की शादियां अलग-अलग हुईं थीं। इनकी आपस में रिश्तेदारी भी थी।
विज्ञापन

अतरौली के मोहल्ला सरायवली में सुशीला देवी पत्नी स्व. रमेश चंद का एक मकान है। वह अपने बेटे के साथ तहसील के निकट स्थित अपने दूसरे मकान में रहतीं हैं। तीन दिन पहले एक युवक और युवती कमरा तलाशते हुए उनके पास पहुंचे थे। सुशीला देवी ने ऊपर की मंजिल का कमरा उन्हें रहने के लिए किराए पर दे दिया। उस दिन से दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

रविवार सुबह मकान से दुर्गंध उठने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दोनों के शव एक ही साड़ी से बने फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए तो युवक की शिनाख्त रवि पुत्र बहोरी सिंह निवासी बसईं थाना अतरौली और महिला की शिनाख्त विमलेश देवी पत्नी शिशुपाल निवासी परौरा थाना बरला के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सीओ सुदेश गुप्ता व कोतवाल संजय कुमार जायसवाल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 जून को हुई थी रवि की शादी
रवि कुमार की शादी 24 जून को ही गांव मीरगढ़ी में हुई थी। पुलिस के अनुसार विमलेश देवी रवि के बड़े भाई मानपाल की पत्नी कमलेश देवी की बड़ी बहन थी। रिश्ते में साली होने के चलते रवि और विमलेश का मिलना जुलना शुरू हो गया। दोनों के बीच प्रेेेम संबंध भी हो गए थे। रवि मानेसर में बाइक के पुर्जे बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। दोनों के बीच फोन पर काफी बात होती थी। मोबाइल में मिले मैसेज को देखकर कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था।

ससुर की मौत पर ससुराल आई थी विमलेश
विमलेश देवी के पति शिशुपाल बुलंदशहर में पत्थर लगाने का कार्य करते हैं। विमलेश और शिशुपाल बुलंदशहर में ही रहते थे। 15 दिन पहले शिशुपाल के पिता रामनिवास का गांव परौरा में निधन हो गया था। इसके चलते शिशुपाल व विमलेश गांव में ही रह रहे थे। इसी बीच तीन दिन पहले विमलेश अचानक गायब हो गई। शिशुपाल ने बरला थाने में जाकर पुलिस से शिकायत भी की। विमलेश की शिशुपाल तलाश कर ही रहा था कि अचानक विमलेश और रवि की आत्महत्या की सूचना मिली। विमलेश और शिशुपाल पर छह साल का बेटा भी है। बताया जाता है कि विमलेश पहले भी दो बार रवि के साथ जा चुकी थी। हालांकि बाद में स्वयं ही घर लौट आई थी।
- महिला और युवक द्वारा किराए के घर में आत्महत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
- सुदेश गुप्ता, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed