फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   boy found dead in pond

नाले में डूबकर बालक की मौत

Fri, 19 Jul 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
boy found dead in pond
नाले में डूबे आशीष की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
थाना क्षेत्र के ग्राम खनिगवां खुर्द में गुरुवार को पांच वर्षीय बालक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को बालक का शव गौरैया नाले में उतराता मिला। परिजनों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम खनिगवां खुर्द निवासी देवेंद्र कुमार किसान हैं। उनके चार बच्चों में आशीष (5) सबसे छोटा था। बाबा श्रीकृष्ण ने बताया कि आशीष का स्कूल में दाखिला नहीं हो सका था। वह बिना दाखिले के गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाता था।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह नौ बजे आशीष बिना बताए घर से निकल गया। दोपहर बाद तक घर नहीं आया। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लग सका। देर शाम पड़ोस के गांव बरूआघाट के ग्रामीणों ने गांव के पास से गुजरे गौरेया नाले में आशीष का शव उतराता देखा।
ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन नाले से शव को निकालकर घर ले गए। गुरुवार को बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन संग जाता था स्कूल
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद सिंह ने बताया कि आशीष की बड़ी बहन सोनम पिछले वर्ष पांचवीं मेें पढ़ती थी तब वह बहन के साथ स्कूल आता था।
इस वर्ष बहन जूनियर में चली गई थी। अकेले होने के कारण वह स्कूल नहीं आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed