{"_id":"5f47efea8ebc3e0bf947d209","slug":"boy-drown-in-hardoi-hardoi-news-knp5792074177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबकर किशोर की मौत, घटना से परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबकर किशोर की मौत, घटना से परिवार में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां में नदी में खड़ी नारी (सब्जी) निकालने के दौरान किशोर डूब गया। लगभग दो घंटे बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला जा सका।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सुमेरपुर निवासी गोलू (13) पुत्र रतीराम गुरुवार दोपहर गांव के ही दो दोस्तों के साथ गांव के बाहर से निकली कुडिया नदी से नारी (सब्जी) निकालने गया था। तीनों नारी निकाल रहे थे। इस बीच गहरे पानी में जाने पर गोलू डूबने लगा। दोनों किशोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया।
दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के खेत में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लगभग दो घंटे के बाद नदी से गोलू का शव तलाशा जा सका। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि गोलू चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था, उसके तीन बहने भी हैं। कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि उनको घटना संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।