{"_id":"57b4ab7f4f1c1b77766ec1f0","slug":"boy-dipped-in-the-garra-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्रा नदी में बालक डूबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्रा नदी में बालक डूबा
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बाढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव निवासी दीन बंधु का पुत्र अभय तिवारी (7) बुधवार को शाम पांच बजे गर्रा नदी के किनारे भैंस चरा रहा था। इसी दौरान भैंस नदी में घुस गई। काफी देर बाद भी जब भैंस नदी से बाहर नहीं आई। तो अभय नदी में घुस कर भैंस को बाहर निकालने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
इसी प्रयास में वह नदी में डूब गया। अभय को नदी में डूबता देख साथियों ने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर आस-पास के खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक अभय नदी में डूब गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना पर एसओ दीनानाथ मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से अभय की खोजबीन शुरू कराई है।
विज्ञापन