फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   boy died in accident

पिकअप ने टेंपो में टक्कर मारी,गिरकर मासूम की मौत

Fri, 12 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
boy died in accident
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी लल्लू मजदूर है। दीपावली पर वह परिवार के साथ गांव गया था। शुक्रवार दोपहर वह पत्नी सविता, बेटे सूरज (7), शिवा (5) के साथ टेंपो से हरदोई आ रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर मार्ग स्थित रेलवेओवर ब्रिज पर पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में लल्लू का बेटा सूरज सिर के बल टेंपो में गिर गया। सीट में सिर टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से परिजन टेंपो से सूरज को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने टेंपो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed