फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bomb - bomb naive echo

बम-बम भोले की गूंज

Thu, 27 Aug 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 27 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bomb - bomb naive echo

हरियावां/हरदोई। सावन मास में हर तरफ आस्था की गंगा

विज्ञापन
बह रही है। बम-बम भोले के जयघोष के साथ कांवरियों के जत्थे शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। बुधवार को कस्बे से भी कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। 

बुधवार को कस्बे से श्रद्धालुओं ने राजघाट से गंगाजल भरकर शिवालयों की तरफ रुख किया। कोई शिव महिमा की स्वर लहरियों पर थिरकता नजर आया तो कोई अपनी ही धुन में रमा दिखा। श्रद्धालुओं ने बताया कि राजघाट में गंगाजल लेने जाते हैं।

इसके बाद कांवरियों के जत्थे अलग-अलग शिवालयों की तरफ कूच कर जाते हैं। इस मौके पर प्रेम बाजपेई, कृष्ण कुमार शुक्ल, गुल्लू समेतज सैकड़ों की संख्या में कांवरिये मौजूद रहे।

उधर, शिव विश्व कल्याण संस्थान की मासिक सत्संग सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य शशिकांत भट्ट ने कहा कि श्रावण मास में शिव अमृत वर्षा में जो मानव सोपान करता है और सत्संगों में सहभागिता कर सद व शिव मार्ग पर चलने का संकल्प लेता है, वह सच्चे अर्थों में शिवत्त प्राप्त करने में सक्षम होता है।

उन्होंने कहा कि वेदों में शिव नाम की महिमा का गुणगान किया गया है, जो मानव शिव नाम का कवच धारण करता है उसका जीवन सार्थक हो जाता है। प्रदेश महामंत्री डा. सुरनाथ अवस्थी ने कहा कि एक मात्र शिवनाम के जप से ही मानव भव सागर पार कर सकता है।

इस मौके पर प्रेमा कुशवाहा, अजय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्त, शिवकृपा गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, उमेश शुक्ला, रामबहोरन मिश्रा, शिवशरण गुप्ता, अरविंद मिश्रा, राजकिशोर , शिवप्यारी, ऊषा पांडे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed