{"_id":"6222449d813d1436a12c2f0d","slug":"body-of-watchman-found-in-drain-fear-of-murder-hardoi-news-knp683840928","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला चौकीदार का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला चौकीदार का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बेहटागोकुल/हरदोई। थाना क्षेत्र के ग्राम जसमाई खरौना निवासी वृद्ध चौकीदार का शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे गांव के पास गौरैया के नाले में शव पड़ा मिला।
उधर, पाली क्षेत्र में ट्रक चालक का शव शुक्रवार को सुबह गांव के बाहर पेड़ में फंदे पर लटका मिला, जबकि बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में भट्ठा मजदूर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
चौकीदार के भतीजे सुशील ने बताया कि चाचा रामलड़ैते करीब 20 साल से गांव के निकट स्थित वन विभाग की नर्सरी में चौकीदारी का काम करते थे। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे घर से नर्सरी के लिए गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह सात बजे गांव वालों ने शव को नाले में पड़े होने की सूचना दी। बताया कि मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। एक हाथ टूटा है। उसने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
ग्रामीणों का कहना है वह शराब के आदी थे। मृतक के पांच लड़कियां और एक लड़का है। थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि ऐसा लगता है वह पुलिया से नाले में गिर गए। नीचे पड़े पत्थरों से उनके शरीर पर चोट आ गई है। परिवार की तरफ से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
उधर, पाली क्षेत्र के ग्राम रतनापुर निवासी गुड्डू उर्फ प्रमोद (35) ट्रक चालक था। दो माह पूर्व वह घर से ट्रक चलाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से घर नहीं आया था।
शुक्रवार को सुबह खेतों तरफ शौच को गए ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ में फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप से इनकार किया है।
मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। मां सरोज देवी बताया कि कुछ दिनों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था, जिससे परेशान होकर उसने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ संदीप सिंह ने बताया कि घटना में मानसिक बीमारी की वजह सामने आ रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, बेेहटागोकुल क्षेत्र में भट्ठा मजदूर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
परिजनों ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात कही है। शाहजहांपुर के तिलहर थाने के ग्राम जोगीपुर निवासी रामू (18) भट्ठा मजदूर था। वह टोडरपुर गांव स्थित भट्ठे पर मजदूरी करता था।
बृहस्पतिवार को शाम उसने जहर खा लिया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मानसिक बीमारी का बरेली में इलाज चल रहा था।
इसके बाद भी आराम न मिलने से परेशान होकर उसने जान दे दी। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ बेहटागोकुल ओपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।