फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bodies thrown into the throat of a young man

युवक का गला रेत शव खंती में फेंका

Mon, 26 Jan 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 26 Jan 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
bodies thrown into the throat of a young man

धारदार हथियार से गला रेतकर शनिवार की रात में एक

विज्ञापन
युवक का शव सड़क के किनारे खंती में फेंक दिया गया है। घटना में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीपरगांव नेवादा के सुंदर का 30 वर्षीय दूसरा बेटा अवधेश एक भट्ठा पर मजदूरी करता था। शनिवार को साथी मजदूर उसे दूसरे भट्ठे पर मजदूरी हेतु ले गए। रात में वह घर को वापस नहीं आया। सुबह उसका शव गांव के बाहर सुनसान क्षेत्र में खड़ंजा के किनारे खंती में झाड़ी की ओट में पड़ा मिला।

खड़ंजा पर पड़े खून व शव के पास मिले खून के नमूने पुलिस ने प्राप्त कर लिए हैं। माना जा रहा है कि हत्या खड़ंजे पर की गई और बाद में शव को खंती में फेंक दिया गया है। चेहरा समेत शव पर धारदार हथियार के कई निशान देखे गए हैं। पिता ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इस बाबत थाना इंचार्ज संजय मौर्य ने बताया कि घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक की मां रामदेवी ने गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश की बात बताई है। गांव के जानकार सूत्रों ने संपत्ति का विवाद कुछ साथियों से होने की बात कही है।

पुलिस को युवक का भूमि विवाद होने की बात भी पता चली है। घटना का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही संभव है। वारदात के समय युवक का हमलावरों के साथ झड़पें होने की बात स्पष्ट हो रही, जिससे इतना तय माना जा रहा कि हत्यारे युवक से नजदीकी तौर पर जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed