{"_id":"bc10b1df78cd8eb6b45594d833f24672","slug":"bodies-thrown-into-the-throat-of-a-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का गला रेत शव खंती में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का गला रेत शव खंती में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 26 Jan 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारदार हथियार से गला रेतकर शनिवार की रात में एक
विज्ञापन
युवक का शव सड़क के किनारे खंती में फेंक दिया गया है। घटना में किसी
नजदीकी के शामिल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या
की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ
जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीपरगांव नेवादा के सुंदर का 30 वर्षीय दूसरा बेटा अवधेश एक भट्ठा पर मजदूरी करता था। शनिवार को साथी मजदूर उसे दूसरे भट्ठे पर मजदूरी हेतु ले गए। रात में वह घर को वापस नहीं आया। सुबह उसका शव गांव के बाहर सुनसान क्षेत्र में खड़ंजा के किनारे खंती में झाड़ी की ओट में पड़ा मिला।
खड़ंजा पर पड़े खून व शव के पास मिले खून के नमूने पुलिस ने प्राप्त कर लिए हैं। माना जा रहा है कि हत्या खड़ंजे पर की गई और बाद में शव को खंती में फेंक दिया गया है। चेहरा समेत शव पर धारदार हथियार के कई निशान देखे गए हैं। पिता ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इस बाबत थाना इंचार्ज संजय मौर्य ने बताया कि घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक की मां रामदेवी ने गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश की बात बताई है। गांव के जानकार सूत्रों ने संपत्ति का विवाद कुछ साथियों से होने की बात कही है।
पुलिस को युवक का भूमि विवाद होने की बात भी पता चली है। घटना का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही संभव है। वारदात के समय युवक का हमलावरों के साथ झड़पें होने की बात स्पष्ट हो रही, जिससे इतना तय माना जा रहा कि हत्यारे युवक से नजदीकी तौर पर जुड़े हैं।