फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bloody conflict between brothers over land dispute

Etawah News: जमीन के विवाद में भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष

Sun, 29 Oct 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between brothers over land dispute
इकदिल। थाना क्षेत्र के देशरमऊ गांव में जमीन के विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे चलते हुए मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मारपीट में दो महिलाओं सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

देशरमऊ गांव निवासी पन्नालाल ने बताया कि पारिवारिक जमीन पर निर्माण कराने के दौरान रविवार सुबह करीब 11 बजे भाई वीरेंद्र के परिवार ने तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने भाई के परिवार ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। जिसमें पन्नालाल उनके छोटे भाई राजीव कुमार उसकी पत्नी मंंत्रवती व भतीजा आदित्य कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि जबरदस्ती जमीन पर निर्माण किया जा रहा था। रोकने पर उनपर हमला कर दिया बचाने आई पत्नी सुदामा देवी और दोनों बेटे नीरज व धीरज को भी मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को परिवार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर श्याम मोहन ने सभी घायलों का उपचार करके भर्ती किया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पन्नालाल की तरफ से तहरीर मिल गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed