फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   black spot will be verified

हादसे रोकने जनपद के ब्लैक स्पॉट चिन्हित होंगे

Tue, 26 Apr 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
black spot will be verified
हरदोई। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने एआरटीओ व पुलिस विभाग के अधिकारियों से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होेंने नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने व वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों को रोकने के लिए विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।
स्कूली व अन्य वाहनों पर निर्धारित संख्या में ही सवारियों को बैठाने के लिए कहा। डीएम ने ईओ को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संडीला में बसों के खड़े होने के लिए स्थान निर्धारित करने की बात कही।
विज्ञापन

कहा कि इससे मुख्य चौराहे पर जाम की समस्या से निपटा जा सकेगा।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को स्पीड ब्रेकर पेंट कराने के निर्देश दिए। एडीएम वंदना त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ए0के0 दिवाकर, अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला, एआरटीओ दयाशंकर, सीओ सिटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed