{"_id":"65a82ef590eae30fb704e484","slug":"black-marketing-of-10174-quintal-grains-report-on-mother-and-son-hardoi-news-c-213-1-hra1001-9454-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 101.74 क्विंटल अनाज की कालाबाजारी, मां-बेटा पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 101.74 क्विंटल अनाज की कालाबाजारी, मां-बेटा पर रिपोर्ट
Thu, 18 Jan 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
पचदेवरा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) में अंत्योदय अन्न योजना और पात्र गृहस्थी कार्डधारक परिवारों में वितरित होने वाले खाद्यान्न की उचितदर विक्रेता ने कालाबाजारी कर दी। पूर्ति निरीक्षक ने उचित दर विक्रेता के साथ ही उसके पुत्र के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
विकास खंड भरखनी की लखनौर के मजरा में सहसोगा में उचित दर की दुकान संचालित है। पूर्ति निरीक्षक रजनीश ने बताया कि 13 जनवरी को वह वितरण दिवस पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। दुकान बंद थी। जिसकी कोई सूचना नहीं दी गई थी। दुकान पर कोई भी सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित नहीं थी। कार्डधारकों के अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं दिए जाने की भी पुष्टि हुई। अभिलेख भी नहीं मिल सके थे। बताया कि दुकान पर नवंबर, दिसंबर माह का शेष अनाज और जनवरी में वितरण के आवंटित अनाज के अनुसार 37.33 क्विंटल गेहूं और 64.41 क्विंटल चावल स्टॉक में होना चाहिए था।
कुल 101.74 क्विंटल अनाल की कालाबाजारी पर उचित दर विक्रेता राजरानी ने कोई जवाब भी नहीं दिया। जिस पर उचित दर विक्रेता व पुत्र के विरुद्ध पचदेवरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पचदेवरा इंस्पेक्टर बाल कृष्ण मिश्र ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।