{"_id":"577c01b14f1c1b78467f9b86","slug":"black-hat-maintains-a-speed-of-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की रफ्तार बरकरार रखेगा ब्लाक हट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की रफ्तार बरकरार रखेगा ब्लाक हट
अमर उजाला ब्यूरो /हरदोई
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक हट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ट्रेनों की लेट लतीफी कम करने के लिए हरदोई और करना रेलवे स्टेशन के बीच नयागांव मुबारकपुर ब्लाक हट रेलवे स्टेशन बना दिया गया है हालांकि इस स्टेशन पर अभी ट्रेनों का स्टापेज नहीं है लेकिन स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। इलाकाई लोगों को उम्मीद है कि भविष्य में यहां ट्रेनों का स्टापेज भी हो सकता है।
विज्ञापन
ब्लाक सेक्सन हरदोई से करना रेलवे स्टेशन की दूरी 10 किलोमीटर से अधिक है। ऐसे में हरदोई रेलवे स्टेशन से छूटने वाली ट्रेन जब तक करना स्टेशन नहीं पहुंचती थी तब तक दूसरी ट्रेन को हरदोई स्टेशन से नहीं छोड़ा जाता था। अब ब्लाक हट स्टेशन पार करते ही सिग्नल मिलने पर दूसरी ट्रेन को छोड़ दिया जाता है। जिससे करीब तीन से चार मिनट तक का समय बच जाता है।
विज्ञापन
अभी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव कर यात्रियों को सुविधा दिए जाने को लेकर कोई भी योजना तो नहीं बनाई गई, लेकिन आने वाले समय में यहां के लोगाें के लिए ट्रेनों का ठहराव होगा इस योजना से भी इंकार भी नहीं किया जा रहा है। ब्लाक हट रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर अनिल कुमार सहित दूसरी शिफ्ट के स्टेशन मास्टर सोमेंद्र विक्रम सिंह को जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही दो शिफ्टों के लिए पोर्टर रामपाल और मेवाराम को नियुक्त किया गया है। स्टाफ ने स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
करना हरदोई ब्लाक हट रेलवे स्टेशन को ट्रेनों के अनायास बर्बाद होने वाले समय को बचाने के लिए किया गया है, जिसका फायदा भी मिल रहा है, एक माह के किए गए आंकलन में ट्रेनों का तीन से चार मिनट के समय की बचत हुई है। सीएमआई पीके त्रिपाठी
ब्लाक हट रेलवे स्टेशन पर फिलहाल अभी तो किसी ट्रेन का स्टापेज किए जाने का कोई विचार नहीं है। हरदोई से ब्लाक हट स्टेशन के बीच की दूरी भी नहीं है, जिससे ट्रेन का स्टापेज उचित नहीं होगा।
अपर मंडलीय अभियंता अभिनव गर्ग