फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Black blindfold display

काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

Fri, 18 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Fri, 18 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Black blindfold display

जिले में शिक्षामित्रों का आक्रोश थम नहीं रहा है।

विज्ञापन
शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केंद्रों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

संडीला स्थित बीआरसी पर शिक्षामित्र ललित कुमार, पंकज त्रिपाठी, अनीता मिश्रा, नीलम आदि की अगुवाई में क्षेत्र के स्कूलों में तैनात शिक्षामित्र एकत्र हुए। उन्हाेंने हाथों में काली पट्टी बांध रखी थी। शिक्षामित्रों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से शिक्षामित्रों के समायोजन में एनसीईआरटी की बाध्यता खत्म करने की मांग।

इस मौके पर एक ज्ञापन बीईओ को सौंपा। उधर, कछौना बीआरसी पर शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया। बीईओ धर्मेंद्र प्रसाद ने शिक्षामित्रों को समझाते हुए कहा कि आप लोग धैर्य से काम लें सरकार आप के साथ है। आप सब नौनिहालों के भविष्य देख शिक्षण कार्य करते रहें।

इस मौके पर अरुण दीक्षित, रामप्रकाश यादव, शैलेंद्र सिंह, मिथिलेश, अनीता वर्मा, नीतू और रंजना देवी आदि मौजूद थे। बिलग्राम स्थित बीआरसी पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष रामलडैते राजपूत ने कहा कि शिक्षामित्रों के साथ अन्याय किया गया है। शिक्षामित्रों ने लगभग 15 वर्षों तक प्राथमिक विद्यालयों में निष्ठा के साथ कार्य किया ।

क फैसले में उनके भविष्य को प्रभावित कर दिया है। उन्होेंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उनके हित में ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में कोई भी साथी आत्महत्या या कोई अनुचित कदम न उठाएं। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में रामखेलावन, सुनील कुमार, प्रतिपाल सिंह, सुनील यादव, लल्ली देवी, अनिल शर्मा, श्रीनिवास, मीना देवी, सुधा देवी समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद थे। उधर, मल्लावां स्थित बीआरसी पर प्रदर्शन के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मुबीन खान ने कहा कि जब तक उन लोगों की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक वह लोग प्रदर्शन करते रहेंगेे।

ब्लाक संरक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि यदि शिक्षामित्रों की मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया और न्याय नहीं मिला तो वह लोग आगामी 28 सितंबर को सभी शिक्षामित्रों के साथ दिल्ली कूच करेंगे। इस मौके पर प्रेमलता, धर्मेंद्र कुमार, नीतू देवी, बीनू, सरिता कटियार, विवेक दीक्षित, पवन कुमार आदि लोग मौजूद थे।

इधर, ब्लाक बावन स्थित बीआसी केंद्र पर शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि 15 वर्षों से देश के भावी भविष्य को शिक्षित कर उन लोगों ने तैयार किया इसके बाद भी उनकी शैक्षिक योग्यता पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है। इस मौके पर सौरभ सिंह, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह, प्रकाश चंद्र, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed