फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU 's pension demanding performance

पेंशन की मांग के लिए भाकियू का प्रदर्शन

Sun, 09 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 09 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
BKU 's pension demanding performance

समाजवादी पेंशन को शीघ्र ही लाभार्थियों के खाते में

विज्ञापन
भेजने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट परिसर में हो रहा धरना प्रदर्शन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में जोरदार नारेबाजी की।

कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशन में या तो अपात्रों का चयन किया गया और यदि हुआ भी है, तो अधिकांश पात्रों को पेंशन की धनराशि खातों में नहीं भेजी गई है, जिसको शीघ्र भिजवाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में ओलावृष्टि से गेहूं की सारी फसलें चौपट हो गई थी।

कहा कि जिले में 1101 ग्राम पंचायतों में अभी लगभग 600 ग्राम पंचायतों का भुगतान नहीं किया गया, जिसका शीघ्र भुगतान कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मरई में जो आवासों का आवंटन किया गया था, वह सारे आधे अधूरे पड़े हुए हैं, जिनका भुगतान नहीं कराया जा रहा है, इसलिए लाभार्थी ग्राम प्रधान की बेगार करने को मजबूर हैं।

उन्होंने शीघ्र ही लाभार्थियों के खाते में आवासों की किश्त का भुगतान कराने की बात कही। इस दौरान जिला महासचिव बलवीर राजवंशी ने मरई में ही ग्राम प्रधान द्वारा कब्जा की जा रही भूमि नंबर 1092 से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। उन्होंने किसानों के लिए 18 घंटे की बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग भी की।

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि धरना प्रदर्शन के दौरान बताई गई मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। इस मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी और किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed