फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU protest against rigging in sale of DAP fertilizer

Hardoi News: डीएपी खाद की बिक्री में धांधली, भाकियू का प्रदर्शन

Mon, 21 Oct 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
BKU protest against rigging in sale of DAP fertilizer
हरदोई। डीएपी खाद की बिक्री में धांधली का आरोप लगाकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। मासिक पंचायत व धरना प्रदर्शन कर भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएपी खाद की बिक्री की जांच कराने की मांग करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने मंडल उपाध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने मासिक पंचायत को संबोधित किया। मंडल उपाध्यक्ष के निर्देश पर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया। उन्होंने धरने में कहा कि फसलों की बुवाई के लिए डीएपी खाद की आवश्यकता है, सेंटरों पर खाद लेने जाने पर वह लोग काफी महंगा दाम बता रहे हैं और दुकानदारों को खाद दी जा रही है। कहा कि खाद बिक्री की गोपनीय जांच करवाकर कार्रवाई की जाए। कंपाइनों में इसमैस लगाकर धान की कटाई की बाध्यता न रखने, सरकारी कार्यालयों में अवैध धन उगाही रोकने, मूंगफली की सरकारी खरीद चालू कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में बने धान क्रय केंद्र को गल्ला मंडी में संचालित कराने और ठेकेदारों से मुक्त कराने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह,धर्मेंद्र प्रताप सिंह, राजाराम, सुबेदार, रामनाथ, अनीता देवी, मोनी व बलवीर राजवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed