फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU for a five -point performance demands

पांच सूत्रीय मांगों के लिए भाकियू का प्रदर्शन

Wed, 07 Jan 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 07 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
BKU for a five -point performance demands

किसानों को 16 घंटे बिजली आपूर्ति समेत पांच सूत्रीय

विज्ञापन
मांगों को लेकर भाकियू भानु के बैनर तले पदाधिकारियों और किसानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

भाकियू जिलाध्यक्ष गवन्रर सिंह यादव ने कहा कि जिले को सूखाग्रस्त शासन प्रशासन द्वारा घोषित किया गया, पर किसानों को कोई भी राहत नहीं दी जा रही है। शीघ्र ही किसानों को राहत दिलवाई जाए। कहा कि किसानों को 16 घंटे पर्याप्त मात्रा में बिजली दी जाए और बीपीएल सूची के आधार पर उनके कनेक्शन करवाए जाए।

किसानों ने आरोप लगाया कि यूरिया खाद की मारामारी मची है। गरीब किसानों को यूरिया पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है। व्यापारियों को रात में खाद उनकी ट्रालियों में भरवा दी जाती हैं, जो किसानों को 450 रुपये प्रति बोरी किसानों को विक्रय की जाती है, जिस पर रोक लगाई जाए।

भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने इस दौरान नारेबाजी की तथा पांच सूत्रीय मांग पत्र डीएम रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में उक्त के अलावा जिले में बंद पड़े राजकीय नलकूपों को शीघ्र ही शुरू करवाने एवं समाजवादी पेंशन लाभार्थियों के सीधे खातों में भेजने की मांगे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed