{"_id":"df79b489d83be8b839427ae1a06adbdf","slug":"bku-activists-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित भाकियू भानु गुट की पंचायत
विज्ञापन
में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। पंचायत के बाद किसी अधिकारी
द्वारा ज्ञापन न लेने आने पर भड़के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह
यादव ने कटरा बिल्हौर हाइवे मार्ग पर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना से सहमी पुलिस ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद समझा बुझाकर ज्ञापन लेकर जाम समाप्त कराया। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर भाकियू जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह की मौजूदगी में पंचायत हुई।
कई घंटे तक चली पंचायत में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराने, मुआवजा दिलाने, बीएलओ द्वारा राशन कार्ड के सर्वे सही ढंग से कराने, इंदिरा आवास का आवंटन पात्रों को दिलाने, मुख्य मार्ग की मरम्मत आदि मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए पदाधिकारियों ने बीडीओ को बुलाया।
उनकी नामौजूदगी में कोई ज्ञापन भी लेने नहीं आया, जिससे गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता हाईवे पर पहुंच गए। करीब आधा घंटा तक जाम लगाए रखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस के हाथपांव फूल गए। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने भाकियू नेताओं को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
इस मौके पर भाकियू जिला महासचिव बलवीर राजवंशी, विशंभर राजवंशी, मायावती, श्रीदेवी गुप्ता, राजाराम चौहान, रविंद्र सिंह व महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।