फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU activists got agitated when procurement did not take place; they calmed down once the weighing was carried out.

Hardoi News: खरीद न होने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़के, तौल होने पर हुए शांत

Thu, 22 Oct 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
BKU activists got agitated when procurement did not take place; they calmed down once the weighing was carried out.
हरदोई। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरु न होने का आरोप लगाकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को सौंपा। धान की खरीद शुरू न कराने पर लखनऊ कूच की चेतावनी दी। इस सबके बीच धान खरीद जारी होने का पता चलने पर किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर मंडी पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने दावा किया है कि खरीद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद न होने की बात कही। कहा कि एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक भी खरीद शुरू नहीं है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने, नकली डीएपी पकड़े जाने के चलते खाद की दुकानों की जांच कराने की मांग की। बारिश से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गाें का निर्माण कराने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने ज्ञापन लेने के बाद कार्यकर्ताओं से कहा कि धान खरीद चल रही है। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर मंडी पहुंचे। यहां जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निहारिका की मौजूदगी में किसानों के धान की तौल कराई गई। इस दौरान बलवीर राजवंशी, चमेली देवी, सुमन सिंह, यदुवीर सिंह व हरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगनें लगीं धान से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों की कतारें
धान की कटाई तेज होने के बाद अब फसल बिक्री के लिए किसान नवीन गल्ला मंडी पहुंच रहे हैं। कुछ किसान आढ़तियों को अपनी फसल बेचते हैं, तो कुछ सरकारी क्रय केंद्रों पर। क्रय केंद्र भी मंडी परिसर में बने हैं। इसके कारण मंंडी के बाहर के सभी मार्गाें पर धान लदी ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतारें नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed