फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Difficulty in burning Akhileshs effigy, the leg of the BJYM district president got burnt

Hardoi: अखिलेश का पुतला फूंकने में मशक्कत, पहले पुलिस ने छीना…फिर भाजयुमो जिलाध्यक्ष का पैर जला

Sat, 14 Sep 2024 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 10:44 PM IST
सार

Hardoi News: युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव आए दिन विवादित बयान देते हैं। अखिलेश यादव को संत समाज से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
Difficulty in burning Akhileshs effigy, the leg of the BJYM district president got burnt
अखिलेश का पुतला फूंकते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में मठाधीश और माफिया को समान बताने संबंधी सपा नेता अखिलेश यादव के बयान के विरोध में भाजयुमो को उनका पुतला फूंकने में मशक्कत करनी पड़ी। मुस्तैद पुलिस ने दो बार अखिलेश यादव का पुतला भाजयुमो कार्यकर्ताओं से छीन लिया, लेकिन तीसरा पुतला भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जला दिया। इसी दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष का पैर भी झुलस गया।

विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सिनेमा चौराहे पर पुतला दहन करना था। भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुतला लेकर सिनेमा चौराहे पहुंचे। वहां पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनसे पुतला छीन लिया।इसके बाद युवा मोर्चा पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री का पोस्टर पेट्रोल डालकर जलाने लगे।
विज्ञापन

पेट्रोल डालने से आग भड़कने में आकाश सिंह उसकी चपेट में आकर झुलस गए। फायर कर्मियों ने आग को बुझाया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव आए दिन विवादित बयान देते हैं। अखिलेश यादव को संत समाज से माफी मांगनी चाहिए। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रखर अग्निहोत्री, भास्कर मौर्य,अनुज मिश्रा, अंशुमान, शिवेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा मुखिया का पूतला फूंकने का असफल प्रयास किया
सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि धर्म की आड़ में राजनीति करने वाली भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सपा मुखिया का पूतला फूंकने का असफल प्रयास किया। आरोप लगाया कि धर्म और जातीयता के नाम पर पूरे देश में आग लगाई जा रही है। शराफत अली ने कहा कि लोकतंत्र की बहाली और संविधान पर सपा का विश्वास है। अगर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास सरकार करेगी तो सपा चुप नहीं बैठेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed