फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP worker shot dead

Hardoi News: भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Sat, 25 Feb 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 25 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP worker shot dead
बावन (हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र के तहत ग्राम सकरौली में जमीनी रंजिश के चलते घर में सो रहे वृद्ध की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। रात में अचानक गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी राजेश द्घिवेदी फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। मामले में पूर्व प्रधान, भाई व दो पुत्रों सहित चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक भाजपा का कार्यकर्ता भी था।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी मोतीलाल मिश्रा (60) गुरुवार की देर रात अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे, उसी समय गांव के ही दबंगों ने मोती के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। रात में गोली चलने के आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। परिजनों ने जमीनी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली लोनार पुलिस ने पूर्व प्रधान एवं प्रधान पति विश्वनाथ पाठक उनके भाई अनुपम पाठक और दो बेटे निखिल व नितिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना के बाद पूरा सकरौली गांव छावनी में बदल गया। सूचना मिलते ही एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कहा कि अभियोग पंजीकृत करके घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष (ग्रामीण) देवेंद्र राजपूत ने बताया कि मृतक मोतीलाल मिश्रा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। कहा कि मोतीलाल मिश्रा के घर भागवत कथा का अनुष्ठान चल रहा था। शुक्रवार को पूर्णाहुति हवन और भंडारा था। घर मांगलिक कार्यक्रम की शहनाई बज रही थी और उनकी पोती नेहा मिश्रा का तिलक जाना था। घटना के बाद से घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed