फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP State General Secretary of the MLC elections full vigor

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने एमएलसी चुनाव को लेकर भरा जोश

Fri, 26 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP State General Secretary of the MLC elections full vigor

हरदोई। भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि सपा सरकार में काबिज लोग यह न भूले कि केंद्र की सत्ता भाजपा के हाथ में है। भाजपा किसी भी सूरत में सपा के जनविरोधी मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।

विज्ञापन


28 फरवरी को बरेली में होने वाली किसान कल्याण रैली एवं विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में गुरुवार को जोश भरा। एक गेस्ट हाउस में कहा कि प्रदेश सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं जनता सब देख रही है। अब जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे विकास की राह पर चलने को तैयार है।
विज्ञापन


उन्होंने एमएलसी चुनाव में जिले के हालातों को गृहमंत्री तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया। कहा कि कार्यकर्ता पूरी तरह से निर्भीक होकर मतदान करें व करवाएं। वायदा करता हूं कि किसी तरह की कोई गड़बड़ी व दबाव नहीं पड़ने दूंगा। उन्होंने 28 फरवरी को बरेली में होने वाली रैली को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पशुपति शंकर वाजपेई, भाजपा प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार दुबे, गंगा सिंह चौहान, सतीश वर्मा, सुशील गुप्ता, सूरज सिंह सोमवंशी, माघवेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश पाठक, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed