फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP MLAs trolled at% slaughterhouse% treating stray animals

आवारा पशुओं का इलाज बूचडख़ाना पर ट्रोल हुए भाजपा विधायक

Thu, 05 Mar 2020 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
BJP MLAs trolled at% slaughterhouse% treating stray animals
फोटो- 27- फेसबुक पर विधायक द्वारा की गई टिप्पणी। संवाद - फोटो : HARDOI
अपनी बेबाक बयानबाजी और सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए चर्चित रहने वाले गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश छुट्टा मवेशियों को लेकर की गई एक पोस्ट पर गुरुवार को बुरी तरह ट्रोल हो गए।
विज्ञापन

लगभग पांच घंटे बाद हालात संभालने की कोशिश करते हुए अपनी पोस्ट का मंतव्य स्पष्ट कर लिखा कि आवारा पशु के बारे में सोच गाय तक सीमित न रखें। बाद में विधायक ने दोनों पोस्ट हटा दीं।
विज्ञापन

गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डर्रा गांव में किसान रामभजन की मौत सांड़ के हमले में मंगलवार को हो गई थी, जबकि मंगलवार को ही छुट्टा मवेशियों को भरखनी ब्लाक मुख्यालय में बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे जुड़ी खबरों को लेकर भाजपा विधायक ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया था कि क्या किसान और इंसान की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं आवारा पशु? इनका इलाज और स्थान बूचड़खाना।
सरकार दे इजाजत। मेरी व्यक्तिगत राय। इस पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर लिया और जमकर आड़े हाथों लिया। ट्रोल होने पर उक्त पोस्ट के पांच घंटे बाद विधायक श्यामप्रकाश ने अपनी आईडी से स्पष्ट किया कि महानुभावों से निवेदन है कि आवारा पशु के बारे में अपनी सोच गाय तक ही सीमित न करें, प्रदेश की सभी गायें गोशालाओं में बंद हैं।

यह सरकार भी कह चुकी है। किंतु नील गाय और छुट्टा सांड़ किसानों के असली दुश्मन हैं, जो किसानों की फसल और जान दोनों ले रहे हैं। गाय हमारी माता है, किंतु सांड़ और जंगली नीलगाय नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed