{"_id":"6176f0074109eb19a074b469","slug":"bjp-leader-gives-threat-to-teacher-hardoi-news-knp6603572172","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की धमकी : विधायक बनते ही जान से मरवा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की धमकी : विधायक बनते ही जान से मरवा देंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर निवासी शिक्षक ने भाजपा नेता पर स्कूल में सेवाएं देने के बाद भी मानदेय न दिए जाने और मांगने पर अभद्रता का आरोप लगाया है। कहा कि नेता ने खुद के विधायक बनते ही जान से मरवाने की धमकी भी दी है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीमनगर निवासी मनीष कुमार वर्मा ने पिहानी कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह सर्वेश जनसेवा इंटर कालेज पिहानी में दो वर्षाें से पढ़ा रहा है। विद्यालय के प्रबंधक भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा हैं।
मनीष का कहना है कि उसे प्रतिमाह तीन हजार रुपये मानदेय पर रखा गया था। आठ अक्टूबर को उसने मानदेय के बकाया साठ हजार रुपये सर्वेश से मांगे तो वह भड़क गए। आरोप है कि गुस्से में सर्वेश जनसेवा में यहां तक कह दिया कि अगर तुम दोबारा रुपये मांगने आए तो विधायक बनते ही जान से मरवा देंगे। उसने रिपोर्ट दर्ज करने, बकाया मानदेय दिलाने की मांग की है। जानमाल का खतरा भी बताया है।
विज्ञापन
पूरे मामले पर भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा ने कहा कि मनीष वर्मा को वर्ष 2019-20 में कंप्यूटर ऑपरेटर और शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। मनीष ने विद्यार्थियों से वजीफे के आवेदन के नाम पर तय रकम से अधिक वसूली की और कई विद्यार्थियों की फीस भी जमा कर ली। प्रधानाध्यापक के खाते से भी हेरफेर कर 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद मनीष को विद्यालय से हटाकर हिसाब करने को कहा था। मनीष हिसाब करने नहीं आए। राजनीतिक छवि खराब करने के उद्देश्य से किसी के बहकावे में आकर गलत आरोप लगा रहे हैं।