फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP is following the ideals of Atal Bihari Vajpayee: Rajni Tiwari

अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चल रही भाजपा : रजनी तिवारी

Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP is following the ideals of Atal Bihari Vajpayee: Rajni Tiwari
शाहाबाद। अटल स्मृति सम्मेलन में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि भाजपा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का संस्मरण सुनाते हुए रजनी तिवारी ने कहा कि सत्ता और प्रतिपक्ष में रहते हुए अटल जी ने हमेशा लोकहित में कार्य किए। उनके खून और रग-रग में देश प्रेम भरा था।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में शनिवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। वंदेमातरम के गायन से सम्मेलन शुरू हुआ। सांसद जय प्रकाश ने कहा कि उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 14 वर्ष काम करने का अवसर मिला। पूर्व प्रधानमंत्री को हरदोई से बहुत लगाव था। कहा कि अटल जी जब सदन में बोलते थे तो पक्ष और प्रतिपक्ष खामाेशी से उनकी बात सुनते थे। अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व अद्वितीय था।
विज्ञापन

संचालन भाजपा के जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय प्रांतीय परिषद के सदस्य गंगाराम राठौर, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, सुभाष रस्तोगी, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed