{"_id":"6148c5b98ebc3e7d131a5209","slug":"bjp-hardoi-political-hardoi-news-hardoi-news-knp6533767134","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धियां गिनाईं, दुर्दशाग्रस्त मार्गों के सवाल पर चलते बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धियां गिनाईं, दुर्दशाग्रस्त मार्गों के सवाल पर चलते बने
संडीला में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन। संवाद
- फोटो : HARDOI
Link Copied
संडीला। संडीला विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध सम्मेलन सोमवार को कस्बे में लखनऊ रोड पर स्थित एक गेस्टहाउस में आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सरकार की उपलब्धियां बताईं, लेकिन संडीला नगर पालिका क्षेत्र के गड्ढायुक्त मार्गों समेत अन्य सवालों पर जवाब नहंीं दिया, सवाल टाल कर चले गए।
विज्ञापन
प्रबुद्ध सम्मेलन में नगर विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकारें सिर्फ विकास और संस्कार की बात करती है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद से समस्याएं सुलझना शुरू हुईं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर कानून व्यवस्था मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सरकार की योजनाओं को बताया, लेकिन जब पत्रकारों ने नगर विकास मंत्री से संडीला नगर पालिका क्षेत्र की दुर्दशाग्रस्त सड़कों आदि पर सवाल किए तो वह बात टाल कर चल गए।
विज्ञापन
इस मौके पर मिश्रिख सांसद अशोक रावत, संडीला विधायक राज कुमार अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चेतन बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बाबा, विशुनदयाल शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, विभा सिंह, वंदना तिवारी, डॉ. जीवन सिंह अर्कवंशी, अतुल तिवारी, महेंद्र कुमार सोनी, विनोद द्विवेदी, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।