फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp

भाजपाइयों ने छतों पर पार्टी का झंडा फहराकर मनाया स्थापना दिवस

Mon, 06 Apr 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
bjp
फोटो- 19- अपने गुजीदेई स्थित आवास पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पां? - फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन के कारण इस बार भाजपाइयों ने पार्टी का स्थापना दिवस घरों पर ही मनाया। छतों पर भाजपा का झंडा फहराया और पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने पैतृक गांव गुजीदेई में घर की छत पर भाजपा का झंडा लहराया। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को नमन किया।
विज्ञापन

शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी ने लखनऊ रोड स्थित आवास पर, बिलग्राम मल्लावां से विधायक आशीष सिंह आशू ने पैतृक गांव देवमनपुर में, सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने पैतृक गांव शाहपुर अटिया स्थित आवास पर पार्टी का झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने वैटगंज स्थित आवास पर, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला रोड स्थित आवास पर, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने सांडी रोड स्थित घर में झंडा फहराया।
सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर सवायजपुर स्थित गढ़ी पर झंडा फहराया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य ने भी इसी तरह स्थापना दिवस मनाया।

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता और भाजपा के नगर अध्यक्ष ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। अनिल गुप्ता ने मोहल्ला नौसहरा के पक्का बाग में जरूरतमंदों को आटा, चावल, दाल और आलू का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed