फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp,hardoi,hardoi news

अव्यवस्थाओं पर राज्यपाल नाराज, किसानों की थपथपाई पीठ

Thu, 05 Aug 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bjp,hardoi,hardoi news
महिला किसान अक्षिता सिंह को ट्रैक्टर की चाबी देतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि विज्ञान केंद्र में रुद्राक्ष का पौधा लगाने के बाद परिसर का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र में मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि विज्ञान केंद्र में औषधि वाटिका, पोषण वाटिका, मधुमक्खी पालन और जैविक कीटनाशकों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद जिला प्रशिक्षण केंद्र में कृषि, मत्स्य, पशु, उद्यान और उद्योग विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। महिला किसान अक्षिता सिंह को अनुदान पर मिले ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में उन्होंने किसान उत्पादक समूहों और आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं और कृषक समन्वय बनाकर वैज्ञानिक विधि से खेती करें। इस दौरान सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, डीएम अविनाश कुमार, एसपी अजय कुमार, सीडीओ आकांक्षा राना, सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी, एडीएम संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed