फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp,hardoi,hardoi news

नारी होती जागृत तो जल्द आता परिवर्तन : राज्यपाल

Thu, 05 Aug 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bjp,hardoi,hardoi news
हरदोई के सर्वोदय आश्रम में कार्यक्रम को संबोधित करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और साथ में उर्मिला - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि नारी जागृत होती है तो परिवर्तन जल्द आता है। नारी में शक्ति और कौशल दोनों हैं। इनको निखारने का कार्य आजादी के बाद से ही तेज होना चाहिए था, लेकिन धीरे-धीरे ही सही अब पिछले कुछ वर्ष में इस कार्य में तेजी आई है। अब महिलाएं अक्षर ज्ञान से लेकर रोजगारपरक ज्ञान पा रही हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सिकंदरपुर स्थित सर्वोदय आश्रम में संचालित बेटियों और महिलाओं के उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी लेने के बाद राज्यपाल ने समाजसेवा से जुड़े अहम लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद होने के बाद भी बेटियों और महिलाओं को मजबूती देने के कार्य को किया गया, लेकिन इसकी गति धीमी रही। पिछले कुछ वर्षों में इसमें तेजी आई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियों का पढ़ना बहुत जरूरी है। महिलाओं और बेटियों को अक्षरज्ञान के साथ-साथ हुनरमंद भी बनाया जा रहा है। इससे वे अपने परिवार को पढ़ा लिखा भी सकती हैं और आर्थिक रूप से भी सहायता दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वोदय आश्रम के कार्यक्रमों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि लोग स्वयंसेवी संगठनों को आर्थिक सहायता देते हैं और लगातार देना चाहते हैं, लेकिन इससे पहले यह भरोसा भी कर लेना चाहते हैं कि उनके धन का सदुपयोग हो रहा है। कुसुम जौहरी ने सर्वोदय आश्रम के बारे में जानकारी दी, जबकि संचालन उर्मिला श्रीवास्तव ने किया। आभार विजय भाई ने जताया।
इससे पहले सर्वोदय आश्रम से जुड़े राकेश पांडेय, राहुल चौहान, अनुपम पांडेय, भरत पांडेय, आदर्श दीपक मिश्रा, रविकांत त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। यहां डीएम अविनाश कुमार, एसपी अजय कुमार, सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम संजय कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन और प्रत्यूष पांडेय के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीशचंद्र भी मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा और सीओ सिटी विकास जायसवाल भी मौजूद रहे।
गांधी, विनोबा और राजा राममोहन राय का किया जिक्र
राज्यपाल ने अपने संबोधन के दौरान जब नारी सशक्तीकरण का जिक्र किया तो महात्मा गांधी, विनोबा भावे और राजा राममोहन राय का भी नाम लिया।
उन्होंने कहा कि आजादी से पहले सती प्रथा चलती थी। पति की मौत होने पर उसकी पत्नी को भी चिता में जिंदा जलना होता था। राजा राममोहन राय ने इसके विरुद्ध गुलाम भारत में भी आवाज उठाई और प्रथा को बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि उन दिनों परिस्थितियां विपरीत थीं, लेकिन राजा राममोहन राय की इच्छाशक्ति मजबूत थी।
राज्यपाल ने कहा कि गांधी जी कहते थे कि अगर एक बालिका को शिक्षित किया है तो उसकी सात पुश्तें भी शिक्षित होंगी। एक बालिका आगे चलकर न जाने कितने स्वरूपों में सक्रिय नजर आती है। कभी मां, कभी बहन, कभी पत्नी, कभी बहू होने की बात उन्होंने कही। विनोबा भावे के भूदान आंदोलन और इसके जरिए किसानों को मजबूती मिलने का भी जिक्र राज्यपाल ने अपने संबोधन में किया।

दूधपीती प्रथा का किया जिक्र
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने संबोधन के दौरान गुजरात की दूधपीती प्रथा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में पता नहीं इसे क्या कहते हैं, लेकिन गुजरात में बहुत पहले कन्या का जन्म होते ही परिवार के ही लोग दूध से भरी थाली या बाल्टी में नवजात को डुबो देेते थे और इससे उनकी मौत हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed