फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp,hardoi,block pramukh,hardoi news,panchayat chunav

हरदोई : भाजपा के ब्लॉक प्रमुख पद के अधिकृत प्रत्याशी घोषित, पिहानी को रखा रिक्त

Wed, 07 Jul 2021 05:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Jul 2021 05:42 PM IST
सार

भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व से सूची अनुमोदित होने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। 19 में से 18 ब्लाकों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन
bjp,hardoi,block pramukh,hardoi news,panchayat chunav
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 19 ब्लाकों में से 18 पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि पिहानी में घोषित किए गए प्रत्याशी मनोज सिंह का नाम देर शाम वापस लेकर इसे रिक्त घोषित कर दिया गया।  
विज्ञापन


सूची जारी होने के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम जैसा माहौल भी चर्चा में रहा। जनपद में कुल 19 विकास खंड हैं। सभी विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए आठ जुलाई को नामांकन और दस जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची का इंतजार मंगलवार देर शाम से ही हो रहा था।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व से सूची अनुमोदित होने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। 19 में से 18 ब्लाकों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं देर शाम पिहानी से घोषित प्रत्याशी मनोज सिंह का नाम वापस ले लिया। यह सीट रिक्त घोषित की गई है। वहीं भाजपा ने एक अनारक्षित सीट पर भी आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को टिकट दिया है। चार विधायकों के परिजनों को भी टिकट दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से किसको टिकट
ब्लाक         आरक्षण              प्रत्याशी 

अहिरोरी     अनारक्षित                 धर्मवीर सिंह पन्ने
कोथावां    अनारक्षित            निर्भय वर्मा
पिहानी     अनारक्षित             रिक्त
बिलग्राम     अनारक्षित             सतेंद्र सिंह मुन्ना
भरावन     अनारक्षित            पंकज शुक्ला
शाहाबाद     अनारक्षित            त्रिपुरेश मिश्रा
टोडरपुर     महिला                नीतू त्रिवेदी
बावन         महिला                शिवा सिंह
भरखनी     महिला             अंजू सिंह 
सुरसा        अनुसूचित जाति        विजय पाल
हरियावां    अनुसूचित जाति        राम दयाल
टड़ियावां    अनुसूचित जाति        रवि प्रकाश
बेंहदर        अनुसूचित जाति महिला    अक्सा देवी 
कछौना        अनुसूचित जाति महिला    रामश्री
माधौगंज    पिछड़ा वर्ग             लौगश्री
सांडी        पिछड़ा वर्ग            अनिल राजपूत
हरपालपुर     पिछड़ा वर्ग            जितेंद्र राजपूत
संडीला        पिछड़ा वर्ग महिला        आरती गुप्ता
मल्लावां        पिछड़ा वर्ग महिला        डॉ. गीता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed