फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP does not discriminate against anyone: Shyam Prakash

भाजपा किसी के साथ नहीं करती भेदभाव : श्याम प्रकाश

Thu, 18 Jan 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 18 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP does not discriminate against anyone: Shyam Prakash
गोपामऊ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गोपामऊ कस्बे में क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश ने मतदाताओं से खरी-खरी बात कही। विधायक ने कहा कि भाजपा किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। हर योजना का लाभ पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है और जाति धर्म देखकर किसी को वंचित नहीं किया जा रहा है, लेकिन फिर भी गोपामऊ से भाजपा का बक्सा हमेशा खाली चला जाता है। यह अफसोस की बात है। उन्होंने कहा कि भयमुक्त होकर भाजपा की नीतियों से जुड़ें।
विज्ञापन

गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश अपने बेबाकी के चलते जनता के चहेते हैं। बुधवार को उनका जन्मदिन भी था। इसी दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में उन्होंने दिल की बात को जुबां पर ला दिया। दरअसल गोपामऊ में अल्पसंख्यक आबादी ज्यादा है और विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जातिगत आंकड़ों के चलते भाजपा कमजोर पड़ जाती है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष वली मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, सोनपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed