फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bird Sanctuary will be on the international map

अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर होगा पक्षी विहार

Tue, 26 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 26 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bird Sanctuary will be on the international map
निरीक्षण करते मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय के साथ सांडी पक्षी विहार जाकर दहर झील का निरीक्षण किया। पक्षी विहार के गेस्ट हाउस में झील में पानी लाने के लिए तैयार की गई कार्य योजना के संबंध में सिंचाई नलकूप व वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पक्षी विहार अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर होगा।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शासन भेजा जाए। शासन स्तर पर प्रोजेक्ट को स्वीकृत कराकर शीघ्र धनराशि अवमुक्त कराई जाएगी। सांडी पक्षी विहार के प्रोजेक्ट के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पक्षी विहार की झील में पानी भर जाने से विदेशी पक्षी यहां आएंगे जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर सांडी पक्षी विहार का नाम होगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि पक्षी विहार की दहर झील में गर्रा नदी से पानी भरा जाएगा। इसके लिये 4.63 करोड़ की कार्य योजना बनाई गई है। गर्रा नदी से दहर झील तक डाली जाने वाली 720 मीटर अंडर ग्राउंड पाइपलाइन पर कुलाबे भी बनाए जाएंगे। इन कुलाबों से किसानों को निशुल्क सिंचाई की सुविधा दी जाएगी। प्रोजेक्ट पूर्ण हो जाने के उपरांत एक माह के अंदर पक्षी विहार की झील में पानी भर जाएगा। उन्होंने अधिशासी अभियंता नलकूप एके पांडेय को निर्देश दिए की कल तक कार्य योजना शासन को स्वीकृति हेतु भेज दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गर्रा नदी से दहर झील तक अंडर ग्राउंड पाइपलाइन चकरोड पर डाली जाएगी जिससे किसानों का कोई नुकसान नहीं होगा। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता नलकूप एके पांडेय ने बताया कि 720 मीटर की तीन पाइपलाइन डाली जाएंगी। पाइप लाइन में 355 एमएम डायोमीटर का एच डीईपी पाइप डाला जाएगा। तीन वर्टिकल टरबाइन पंप लगाए जाएंगे जिसमें प्रत्येक की क्षमता 100 हार्स पावर और 10 क्यूसेक पानी की होगी।


इस अवसर पर अचल अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख बावन धर्मेंद्र सिंह, नाजिम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार वाजपेयी उर्फ पिंटू व वन संरक्षक लुप्तप्राय परियोजना रेणु सिंह, उप जिलाधिकारी बिलग्राम पीपी तिवारी, जिला वन अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई, विद्युत, वन्य जीव प्रतिपालक लुप्तप्राय परियोजना एसएन शुक्ला  व क्षेत्रीय वन अधिकारी अबू अरशद खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed