{"_id":"5916088c4f1c1bd542850878","slug":"bike-se-giri-mahila-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरी महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 13 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के दलौली निवासी महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। वह भाई के साथ हरदोई दवा लेने जा रही थी। पिहानी हरदोई रोड पर कुरसेली के पास वह सात माह की बेटी समेत बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई थी। हादसे में बच्ची व बाइक चालक सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
हरियावां थाना क्षेत्र दलौली निवासी विनोद की पत्नी रीना (26) शुक्रवार को बीमार थी। वह मवैया निवासी भाई राहुल पुत्र मक्खन के साथ बाइक से हरदोई दवा लेने आ रही थी। पिहानी हरदोई रोड पर कुरसैली के निकट रीना अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई।
विज्ञापन
उसकी गोद में सात माह की बेटी भी थी। सिर के बल गिरने से रीना के गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बच्ची सुरक्षित रही। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसओ दीनानाथ ने बताया कि पूछताछ में मायके पक्ष के लोगों ने किसी आरोप से इनकार किया है।
विज्ञापन