फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding uncle dies due to collision with vehicle

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत

Fri, 19 Apr 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 19 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bike riding uncle dies due to collision with vehicle
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में बाइक सवार चाचा-भतीजे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक समेत दोनों नाले में जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के इछनापुर निवासी सरोज कुमार पांडेय (50) खेती करते थे। बृहस्पतिवार की शाम अपने भतीजे संदीप (18) के साथ बाइक से म्योनी होते हुए अपने घर जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चाचा-भतीजे बाइक समेत सड़क किनारे निकले नाले में जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण सरोज के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों को नाले से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने सरोज को मृत घोषित कर दिया, जबकि संदीप का इलाज चल रहा है। सरोज के परिवार में पत्नी नीलम, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed