फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding milk businessman dies due to tractor-trolley collision

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दूध कारोबारी की मौत

Tue, 07 May 2024 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bike riding milk businessman dies due to tractor-trolley collision
संडीला। चचेरे भाई के साले के निकाह से वापस घर जा रहे बाइक सवार को संडीला कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के आतिया निवासी मोहम्मद यूनुस (30) दूध का कारोबार करता था। रविवार को उसके चचेरे भाई के साले का निकाह लखनऊ में था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह बाइक से लखनऊ गए थे। मंगलवार सुबह बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। संडीला-उन्नाव मार्ग पर बहादुरखेड़ा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। घटना में यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिता सूफियान बिलखते हुए परिजनों के साथ सीएचसी की मोर्चरी पहुंचे। परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने कब्जे में ले ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed