फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider teacher going to meet sick son dies in accident

Hardoi News: बीमार पुत्र से मिलने जा रहे बाइक सवार शिक्षक की दुर्घटना में मौत

Fri, 11 Aug 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bike rider teacher going to meet sick son dies in accident
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में पुसेड़ा गांव के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में एक बाइक पर सवार परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपती बेटे समेत घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र बिलग्राम में चल रहा है।
विज्ञापन

कानपुर जनपद के बिल्हौर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी रोहितनंदन (32) हरदेाई जनपद के हरपालपुर विकास खंड के धनियामऊ प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। बेटे के बीमार होने की सूचना पर गुरुवार देर शाम बाइक से बिल्हौर जा रहे थे। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में पुसेड़ा गांव के पास विपरीत दिशा से हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अदरामऊ निवासी आरजू अली (30) पत्नी चांदनी (28) और पुत्र अयात (2) के साथ बाइक से जा रहे रोहित नंदन की बाइक से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल रोहित नंदन को मेडिकल कालेज लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में आरजू, चांदनी और अयात घायल हो गए। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मेडिकल कालेज प्रशासन की सूचना पर शव को मोर्चरी में रखवा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed