फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider going home leaving brother-in-law dies in accident

Hardoi News: साले को छोड़कर घर जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत

Thu, 23 May 2024 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Bike rider going home leaving brother-in-law dies in accident
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ गांव के पास किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के चकपीर नगर निवासी सूरज (28) गांव में ही रहकर पिकअप चलाता था। बुधवार को आधीरात के बाद लगभग एक बजे अपने साले को छोड़ने बाइक से संडीला गया था। घर वापस आते समय संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ गांव के पास किसी वाहन ने सूरज की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में पत्नी रजनी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। कासिमपुर थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed