{"_id":"623f513de661a80280549943","slug":"bike-rider-dies-due-to-roadways-bus-collision-hardoi-news-knp68765561","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर शुक्रवार को देर रात रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी समलू (18) शुक्रवार को देर रात बाइक से किसी काम से हरपालपुुर कस्बा आया था। जहां से वह वापस घर जा रहा था।
कस्बे के निकट कटरा-बिल्हौर मार्ग पर पीछे से आई बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भिजवाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जहां पर इलाज के कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इस बाबत कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।