{"_id":"65be90c64f16af939d048ff9","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-tractor-trolley-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110045-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Sun, 04 Feb 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
बावन (हरदोई)। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुर चौराहा के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना मेें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से भाग निकला।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के नागामऊ निवासी शिवानू मिश्र (23) गांव के ही धर्मवीर (25) के साथ बाइक से शुक्रवार देर रात घर जा रहे थे। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर जगदीशपुर चौराहा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी बावन भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में शिवानू की मौत हो गई, जबकि धर्मवीर का उपचार चल रहा है। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
लोनार कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

अनारकली। संवाद

अनारकली। संवाद

अनारकली। संवाद

अनारकली। संवाद