{"_id":"6202a521435e1f390952d7c3","slug":"bike-rider-dies-due-to-buggy-collision-son-injured-hardoi-news-knp67956910","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में दरियापुर विक्कू गांव के पास मंगलवार को दोपहर बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन यहां डाक्टरों ने सफाई कर्मचारी को कर्मी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे को भर्ती कर लिया।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आगापुर निवासी सुरेश (50) सफाई कर्मी थे। वह शाहाबाद के दरियापुर विक्कू गांव में तैनात थे। मंगलवार को दोपहर वह ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने बेटे सोनू के साथ बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन
बाइक सोनू चला रहा था। दरियापुर विक्कू गांव के निकट पीछे से आ रही बुग्गी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सुरेश सिर के बल सड़क पर जा गिरे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहा सोनू हेलमेट लगाए होने से वह बच गया। उसको मामूली चोटें आईं हैं।
इस दौरान हादसे के वक्त मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टरों ने सुरेश की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।